Wednesday, October 21st, 2026

असहमति के इस वक्त में हम सभी एकजुट रहें-विराट

नई दिल्ली
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने दिल्ली बॉर्डर पर पिछले काफी वक्त से जारी किसान आंदोलन के बीच कहा है कि यह एकजुट रहने का वक्त है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि असहमतियों के इस दौर में एकजुट रहिए।

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है लेकिन विराट ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष शांति से इस मसले का हल निकालेंगे।

उन्होंने लिखा, 'असहमति के इस वक्त में हम सभी एकजुट रहें। किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकल जाएगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें।'

 

#विराट

Source : Agency

पाठको की राय